1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. RJD, NDA legislator, Nitish Kumar, BJP, Bihar

राजद ने किया दावा, राजग के कई विधायक पाला बदलने के इच्छुक

RJD
पटना। बिहार में विपक्षी पार्टी राजद ने सोमवार को दावा किया कि बिहार में राजग में भगदड़ जैसी स्थिति है और सत्तारुढ़ गठबंधन के कई विधायक पाला बदलना चाहते हैं।


राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने यह दावा उन खबरों को खारिज करते हुए किया, जिसमें कहा गया है कि अमित शाह के हाल के राज्य दौरे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा के बीच सीटों का सौहार्दपूर्ण बंटवारा होना तय हो गया है।

उन्होंने कहा, राजग में न केवल टूट होने वाली है, बल्कि यह एक भगदड़ होगी। जल्द ही राजग में केवल भाजपा ही बचेगी। उन्होंने कहा, हमने देखा है कि किस तरह से उसकी सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना नाराज है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गठबंधन से अलग हो गए। इसी तरह की चीजें बिहार में हो सकती हैं। (भाषा)
अगला लेख
प्लेटफॉर्म पर ऐसी गलती भूलकर भी न करें, जा सकती है जान (वीडियो)