सम्बंधित जानकारी
- पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर, मंगलवार को हो सकते हैं एम्स से डिस्चार्ज
- करता कोई और है, मजे कोई और लेता है-राहुल गांधी
- चार पीढ़ी का हिसाब दें राहुल गांधी : अमित शाह
- मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी रण में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति
- अमित शाह ने राहुल को कहा 'बबुआ', ऐसे विपक्ष पर खुद को बताया भाग्यशाली
राहुल गांधी की मंगलवार को भिवंडी की अदालत में पेशी
ठाणे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल मंगलवार को भिवंडी के मजिस्ट्रेट अदालत में मानहानि के मुकदमे में पेश हो सकते हैं।
ठाणे शहर के कांग्रेस अध्यक्ष मनोज शिंदे ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता आनंद नगर चेक नाका पर एकत्र होंगे और राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। गांधी मंगलवार सुबह 8 बजे इस मार्ग से गुजरेंगे इसलिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता यहां उपस्थित रहेंगे। गांधी पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ठाणे और भिवंडी आ रहे हैं। गांधी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी जमा होंगे और जिस रास्ते से गांधी गुजरेंगे, उस रास्ते पर पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भिवंडी के नेता राजेश कुंटे ने गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदर्म दर्ज कराया है। वर्ष 2014 में लोकसभा के चुनाव के दौरान गांधी भिवंडी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते समय महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया था। (वार्ता)
