1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. New India Bank scam case

New India Bank Case : आरोपियों ने EOW के समक्ष किया सरेंडर, अब तक 6 गिरफ्तार

New India Bank scam case
New India Bank case : मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने रविवार को न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपए के गबन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले एक महीने से फरार चल रहे अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर (62) ने सुबह दक्षिण मुंबई स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में यह छठी गिरफ़्तारी है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
 
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पिछले एक महीने से फरार चल रहे अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर (62) ने सुबह दक्षिण मुंबई स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। ईओडब्ल्यू अधिकारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में यह छठी गिरफ़्तारी है।
पुलिस के अनुसार, अरुणाचलम को सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक और खातों के प्रमुख हितेश मेहता से गबन की गई राशि में से लगभग 30 करोड़ रुपए मिले थे। वित्तीय अपराध निरोधक इकाई ने शुक्रवार को वांछित आरोपी और सिविल ठेकेदार कपिल देधिया को पड़ोसी गुजरात के वडोदरा से गिरफ़्तार किया। यहां की एक अदालत ने उसे 19 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
 
पुलिस ने बताया कि गबन की गई राशि में से 12 करोड़ रुपए उसके खाते में जमा किए गए थे। पुलिस के अनुसार, न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के मुंबई स्थित प्रभादेवी और गोरेगांव कार्यालयों की तिजोरियों से 122 करोड़ रुपए निकाल लिए गए।
छह व्यक्तियों की गिरफ्तारी के अलावा कुछ और व्यक्तियों को भी वांछित आरोपी बनाया गया है, जिनमें बैंक के पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु और उनकी पत्नी, पूर्व वाइस चेयरमैन गौरी भानु भी शामिल हैं, जो घोटाला सामने आने से ठीक पहले विदेश भाग गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Uttarakhand : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, विधानसभा में की थी अभद्र टिप्पणी