1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Nagaland Assam Rifles Bandit

नागालैंड में असम राइफल्स के दो जवान शहीद, चार गंभीर

Nagaland
कोहिमा। नागालैंड में मोन जिले के आबोई शहर के नजदीक अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स के जवानों के एक गश्ती दल पर रविवार को हमला कर दिया जिसमें दो जावान शहीद हो गए और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। असम राइफल्स के सूत्रों ने बताया कि गश्ती वाहन पर छ: जवान सवार थे।

अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक उनके वाहन पर गोलीगारी कर दी जिसमें दो जवान शहीद हो गए। गंभीर रूप से घायल चार जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार तत्काल मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा दिया गया। अंतिम सूचना मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। (वार्ता)
अगला लेख
FIFA WC 2018 : कप्तान कोलारोव के गोल से सर्बिया ने कोस्टारिका को हराया