1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai local train services hit as bamboo structure falls on overhead wire

मुंबई में ओवरहेड तार पर गिरा बांस, लोकल ट्रेन सेवाएं ठप

Mumbai local train
Mumbai Local : सायन और माटुंगा स्टेशन के बीच एक ओवरहेड तार पर बांस का एक ढांचा गिरने से मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की मुख्य लाइन पर बुधवार को सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई। ALSO READ: गर्लफ्रेंड के लिए फेंका रेनकोट ओवरहेड वायर में फंसा, थमी लोकल ट्रेनों की रफ्तार
 
सायन और माटुंगा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं करीब एक घंटे तक बाधित रहीं। इस वजह से दफ्तर जाने वाले और अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 25 मिनट पर सायन और माटुंगा स्टेशनों के बीच यूपी फास्ट (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली) लाइन पर रेलवे लाइन से सटी एक इमारत के पास बना बांस का ढांचा गिर गया।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण मुख्य लाइन पर तेजी से चलने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ी क्योंकि बांस को हटाने के लिए ओवरहेड तार में बिजली की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इस लाइन पर सेवाएं सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर बहाल कर दी गईं।
 
एक यात्री ने बताया कि विलंब के कारण कई यात्री रास्ते में खड़ी लोकल ट्रेन से उतर गए और अपनी जान खतरे में डालते हुए पटरियों पर पैदल चलने लगे।
 
गौरतलब है कि लोकल ट्रेन को मुंबई की जीवनरेखा माना जाता है। 70 लाख से अधिक यात्री मध्य रेलवे तथा पश्चिमी रेलवे द्वारा संचालित सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। 2 दिन पहले भी मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं 25 मिनट के लिए ठप हो गई थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
आम बजट के बाद शुरुआती कारोबार में रही गिरावट, सेंसेक्स 234 और निफ्टी 73 अंक फिसला