सम्बंधित जानकारी
- युवाओं, लड़कियों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को क्या मिला मोदी सरकार के बजट में?
- Budget 2024-25 live updates : मोदी सरकार 3.0 बजट 2024 के मुख्य बिन्दु । Nirmala Sitharaman Budget 2024
- आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत तक रहने का अनुमान, चीनी निवेश का समर्थन : आर्थिक समीक्षा
- Budget 2024-25 : लोकसभा में बजट पर चर्चा के लिए 20 घंटे आवंटित, इन मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे सदस्य
- आय असमानता से निपटने में कर नीतियों की प्रमुख भूमिका होगी : आर्थिक समीक्षा
live : नेपाल के काठमांडू में प्लेन क्रेश, विमान में 19 लोग थे सवार
live updates : लोकसभा में आज बजट पर चर्चा के दौरान भारी हंगामे के आसार है। संसद में चर्चा से पहले विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया बजट के खिलाफ प्रदर्शन। पल पल की जानकारी...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1991 के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट को पेश किए जाने के 33 साल पूरा होने पर बुधवार को कहा कि उदारीकरण वाले उस बजट ने देश में क्रांति ला दी और इस उपलब्धि पर उनकी पार्टी को गर्व है।
खरगे ने यह भी कहा कि आज फिर एक ऐसे सार्थक, ठोस नए सुधारों की सख्त जरूरत है जो मध्यम वर्ग और वंचितों दोनों की मदद करें।
-संसद परिसर में बजट के खिलाफ विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन। सरकार पर लगाया राज्यों से भेदभाव का आरोप।
-कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह बजट सिर्फ अपने सहयोगियों को संतुष्ट करने के लिए है। उन्होंने किसी को कुछ नहीं दिया।
-कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय बजट के विरोध पर कहा कि ये मोदी जी का कुर्सी बचाओ बजट है, सत्ता बचाओ बजट है, बदला लो बजट है। इस बजट से देश के 90% राज्य और 90% से अधिक लोग अलग-थलग कर दिए गए हैं।
-सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को? डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था। दिल्ली की नाराजगी से यूपी का नुकसान।
-प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय बजट के खिलाफ लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। राज्यसभा में भी हंगामा।
-सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में कई राज्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने राज्यसभा से बहिर्गमन किया।
-सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में कई राज्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने राज्यसभा से बहिर्गमन किया।
-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, बजट में कोई न्याय नहीं मिला है, तो न्याय दिलाने के लिए हम लड़ रहे हैं।
-शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, 'बजट देश का होता है, यह देश का बजट नहीं है। बजट सरकार बचाने के लिए नहीं होता है।'
नेपाल में बड़ा विमान हादसा। काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान त्रिभुवन एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त। विमान में 19 लोग सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी।
