सम्बंधित जानकारी
- सीएम माझी ने की सुभद्रा योजना की शुरुआत, पात्र महिलाओं को 5 वर्षों में मिलेंगे 50 हजार रुपए
- पुलिस कांस्टेबल हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
- पंजाब उपचुनाव : आप ने 3 और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की
- बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर NDA की जीत
- बिहार उपचुनाव : राजग 2, राजद और बसपा 1-1 सीट पर आगे
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में माओवादियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी
चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में संदिग्ध रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माले) के सदस्यों ने 2 लोगों की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि रविवार रात हुई घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गुदरी प्रखंड के गिरु गांव पहुंच गई है।ALSO READ: पुलिस कांस्टेबल हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
एसपी ने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान रवि पान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वामपंथी उग्रवादियों ने गांव से 2 अन्य लोगों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि दूरदराज के इलाके में नेटवर्क की समस्या के कारण पुलिस टीम से संपर्क नहीं हो पाया। उनके अनुसार फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
