1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Man who threatened Aaditya Thackeray arrested from Bangalore

आदित्य ठाकरे को धमकी देने वाला व्यक्ति बेंगलुरु से गिरफ्तार

aditya thackeray
मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे को कथित तौर पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी जयसिंह राजपूत को मुंबई अपराध शाखा की साइबर टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया और उसे मुंबई लाया गया। आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि राजपूत ने 8 दिसंबर को मंत्री को कथित तौर पर फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। आरोपी ने इसके बाद मंत्री को धमकीभरा संदेश भेजा। जांच के दौरान साइबर पुलिस को पता चला कि फोन करने वाले का नंबर बेंगलुरु से था।
 
अधिकारी ने बताया कि एक टीम को बेंगलुरु भेजा गया जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का प्रशंसक है।
अगला लेख
एक गलती ने बना दिया ‘पाकि‍स्‍तान का जासूस’, 29 साल की सजा काटकर 3 दशक बाद ऐसे वतन लौटा ‘भारत का कुलदीप’