1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra Bus Accident

महाराष्ट्र में बस के पुल से गिरने से 4 की मौत, 40 घायल

Maharashtra
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती में सोमवार को एक निजी पर्यटक बस के पुल से नीचे गिर जाने से 4 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि यह घटना परतवाड़ा-धरनी रोड पर सेमाडोह गांव के पास सुबह आठ बजे हुई।

कुल 40 घायलों में से सात घायलों की हालत गंभीर है जबकि अन्य 33 को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बस मध्य प्रदेश के खंडवा से बुलढाणा जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है, हालांकि प्रथम दृष्टया से लगता है कि बस चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया था। (प्रतीकात्मक चित्र)
अगला लेख
UP : अपनी मां से दुष्कर्म के दोषी बेटे को उम्रकैद