सम्बंधित जानकारी
- सुल्तानपुर डकैती मामले में STF को बड़ी सफलता, एक और आरोपी अनुज सिंह मुठभेड़ में ढेर
- बंगाल की समाज कल्याण योजनाओं की यूनिसेफ ने प्रशंसा की : ममता बनर्जी
- उत्तराखंड में लागू हुआ सख्त कानून, सरकारी संपत्ति के नुकसान पर उपद्रवियों से होगी वसूली
- CM धामी ने खाकी में स्थितप्रज्ञ का किया विमोचन, पूर्व डीजीपी रतूड़ी ने लिखी किताब
- मणिपुर सरकार के अलर्ट को कुकी छात्रों ने बताया दुष्प्रचार, बोले- यह समुदाय की छवि खराब करने का प्रयास
पंजाब में अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 17 लोग गिरफ्तार
illegal gun module busted in Punjab : पंजाब (Punjab) में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल (gun module) का भंडाफोड़ करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने चंडीगढ़ में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 हथियार, 66 कारतूस और 1.10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।
उन्होंने कहा कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 सप्ताह के अभियान के बाद एक अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इसमें 17 लोगों को गिरफ्तार किया और 18 हथियार, 66 कारतूस एवं 1.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
पंजाब पुलिस प्रमुख ने कहा कि वे पंजाब के जिलों में कई जघन्य अपराधों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वे पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
