1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Leopard Found Dead Inside Mumbais Film City

मुंबई में फिल्म सिटी के अंदर मृत मिला तेंदुआ, शव पर नहीं मिले चोट के निशान

mumbai film city leopard मुंबई
मुंबई। मुंबई के फिल्म सिटी में एक तेंदुआ मृत पाया गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शव पर चोट का कोई निशान नहीं है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि वन नियंत्रण कक्ष को सुबह करीब साढ़े 10 बजे फोन आया कि उपनगरीय गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में नर तेंदुआ मृत पड़ा है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, जो कई तेंदुओं का घर है, पास में ही स्थित है।
 
अधिकारी ने कहा कि वन विभाग की एक टीम ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिससे उन्हें तेंदुए की मौत के सही कारण का पता लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि वन अधिकारियों ने तेंदुए की मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।
अगला लेख
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड : CM भगवंत मान ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, कहा- अफवाहों से बचें, आरोपी युवक शिमला से गिरफ्तार