सम्बंधित जानकारी
- श्रीनगर में भाजपा नेता के आवास में घुसा तेंदुआ
- तेंदुए ने मचाया पुणे की मर्सिडीज फैक्ट्री में आतंक, 6 घंटे तक रही अफरा-तफरी
- तेंदुए को घर में घुसे देखकर थम गईं लोगों की सांसें, वन विभाग चला रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
- गुजरात के एक गांव में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत
- इंदौर जू में पिंजरे से रहस्यमय तरीके से लापता हुआ तेंदुआ
तेंदुए ने रेस्क्यू टीम पर किया हमला, दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल
जंगली जानवरों के हमले के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही दिल दहलाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस और वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया पर हाल ही में तेंदुए के हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसे जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तेंदुए को कुछ लोग पकड़ने की कोशिश करते हैं और वह उन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देता है।
खबरों के अनुसार, वीडियो को सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी शशांक कुमार सावन ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा, पुलिस और वन विभाग की टीम के लिए काफी मुश्किल दिन रहा। जिस दौरान 2 लोगों को चोटें भी आईं। फिलहाल वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर उसका रेस्क्यू कर लिया है।
