सम्बंधित जानकारी
- Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर रूस का कब्जा
- यूक्रेन संकट के बीच S-400 पर क्या नाराज है अमेरिका? भारत के लिए क्यों जरूरी है यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम?
- क्यों रूसी सेना ने बनाया जपोरिजिया परमाणु संयंत्र को निशाना? क्या होगा यूक्रेन पर असर?
- भागलपुर में विस्फोट से मकान ध्वस्त, 6 लोगों की मौत
- Crude Oil 119 पार, तेल कंपनियों ने कीमतों में किया बदलाव, जानिए देश के 4 महानगरों में क्या हैं ताजा भाव
तेंदुए को घर में घुसे देखकर थम गईं लोगों की सांसें, वन विभाग चला रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
मेरठ। मेरठ के एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के अंदर तेंदुआ घुस आया। पल्लवपुरम फेस-2 के क्यू पॉकेट में स्वप्निल अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों का शोर सुनाई दिया कि तेंदुए ने 9 फुट की दीवार कूदी है। देखते ही देखते यह वन्यजीव स्वप्निल के घर में प्रवेश पा गया। तेंदुए की आहट सुनते ही पूरे परिवार ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
तेंदुए की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोगों का जमावड़ा लग गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। वन विभाग के डीएफओ राजेश कुमार साथियों के साथ तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंचे, लेकिन तेंदुआ वन विभाग को धता बताते हुए जाल से निकलकर भाग निकला। फिलहाल वन विभाग की टीम का तेंदुआ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मेरठ के थाना पल्लवपुरम थाना फेस 2 में क्यू पॉकेट मकान नंबर 71 में स्वप्निल अपने परिवार में मां आभा शर्मा, पत्नी ममता और 2 बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह अचानक से उन्हें दरवाजे की तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा एक बड़ा-सा तेंदुआ मेन गेट से छलांग लगाकर घर के अंदर आ गया है जिसके चलते स्वप्निल ने पूरे परिवार सहित खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सुबह के समय लोग मॉर्निंग वॉक और दूध लेने के लिए निकलते हैं। उन्होंने सड़क से घर के अंदर तेंदुए को कूदते हुए देखा तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।
पल्लवपुरम के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को चारों तरफ से भीड़ को हटाते हुए परिवार को अंदर रहने की सलाह दी। स्वप्निल के पड़ोसी सचिन ने बताया की तेंदुआ दूर से दौड़ता हुआ दिखाई दिया जिसे देखकर लोग शोर मचाने लगे। वहां पर भगदड़ मच गई और तेंदुआ दीवार के ऊपर से छलांग लगाते हुए मकान में घुस गया।
