1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. crude oil 119 cross

Crude Oil 119 पार, तेल कंपनियों ने कीमतों में किया बदलाव, जानिए देश के 4 महानगरों में क्या हैं ताजा भाव

petrol diesel price
नई दिल्‍ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्‍चे तेल (क्रूड ऑइल) के दाम आसमान छू रहे हैं और यह 119 रुपए के पार हो गया है। इसके दबाव में सरकारी तेल कंपनियों ने भी शुक्रवार को कई शहरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव किया है।
 
तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार को लखनऊ, गुरुग्राम, जयपुर, पटना जैसी राज्‍यों की राजधानियों में तेल कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि करीब 4 महीने से दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। बावजूद इसके मुंबई में अब भी पेट्रोल की कीमत सबसे ज्‍यादा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 डीजल 94.14, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79, चेन्नई में पेट्रोल 101.400 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।
अगला लेख
Russia-Ukraine War: युक्रेन में युद्ध अपराध हुआ है इसका पता कैसे चलेगा