शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Russia Ukraine War Updates : 4 march
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (16:32 IST)

Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर रूस का कब्जा

Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर रूस का कब्जा - Russia Ukraine War Updates : 4 march
कीव। रूस और यूक्रेन युद्ध के 9वें दिन उस समय हड़कंप मच गया जब रूस ने यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर हमला कर दिया। कीव से पोलैंड लौट रहे भारतीय छात्र को लगी गोली। रूस यूक्रेन युद्ध से जुड़ी हर जानकारी... 

-न्यूक्लियर प्लांट हमले में 3 यूक्रेनी सैनिकों की मौत। 
-यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। 
 
पीएम मोदी की समीक्षा बैठक : यूक्रेन में जारी रूसी सैन्य कार्रवाई और वहां से भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।

-रूस ने यूक्रेन में जापोरिज्जिया परमाणु प्लांट पर कब्जा कर लिया है।
-जेलेंस्की बोले, न्यूक्लियर पावर प्लांट में विस्फोट हुआ तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा। 
-यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
-यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने कहा है कि उन्होंने यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट की ट्रेनिंग बिल्डिंग लगी आग को बुझा दिया है।
-ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई।

बाइडन ने की जेलेंस्की से बातचीत : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र’ में आग लगने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की और रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है।
 
भारतीय छात्र को लगी गोली : केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि कीव से पोलैंड की ओर जा रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। उसे बीच रास्ते से कीव भेजा गया। वीके सिंह ने कहा कि हम कम से कम नुकसान के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
 
यूक्रेन में मिसाइल नहीं भेजेगा नाटो: जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने कहा कि नाटो की यूक्रेन में मिसाइल तैनात करने की कभी कोई योजना नहीं थी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में मिसाइलों को तैनात करने की नाटो की योजना को लेकर चिंतित थे, जो मॉस्को को निशाना बना सकती थीं लेकिन किसी की भी ऐसी योजना नहीं थी।
 
सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस का हमला : यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दावा किया कि रूसी सेना ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र ज़ापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। यहां आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर यह फटता है, तो धमाका चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा।
 
पुतिन का हमला रोकने से इनकार : फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे।
 
1 करोड़ लोगों का यूक्रेन से पलायन : युद्ध के बीच संयुक्त राष्‍ट्र ने अनुमान जताया है कि रूसी हमले की वजह से करीब एक करोड़ यूक्रेनी को वतन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी है। हमले से 209 नागरिकों की जान गई है, 1500 से ज्यादा नागरिक घायल हुए।