1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. VK Singh says, student coming from Kyiv got shot

बड़ी खबर : कीव से पोलैंड जा रहे भारतीय छात्र को लगी गोली

Russia Ukraine war
कीव। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि कीव से पोलैंड की ओर जा रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। उसे बीच रास्ते से कीव भेजा गया।
 
वीके सिंह ने कहा कि हम कम से कम नुकसान के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में रूसी हमले के बाद से 2 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। इनमें से नवीन एसजी नामक एक छात्र की मौत बमबारी में हुई जबकि चंदन की मौत दिमाग में खून जमने से हुई। 
 
इस बीच रूस के राष्‍ट्रप‍ति पुतिन ने कहा कि वे विदेशी नागरिकों, युवाओं और यूक्रेन के कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले हजारों विद्यार्थियों को बंधक बना रहे हैं। उन्होंने खारकिव में रेलवे स्टेशन पर तीन हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को एक दिन से अधिक समय से बंधक बना रखा है, जिनमें सूमी शहर में बंधक बनाए गए 576 लोग भी शामिल हैं। हालांकि भारत लगातार यूक्रेन में भारतीय के बंधक होने की खबरों का खंडन कर रहा है। 
अगला लेख
पुतिन का दावा, खारकीव में 3,000 से अधिक भारतीय छात्र बंधक, भारत ने फिर किया खंडन