शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Putin says, more then 3000 indians held in Ukraine
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (08:13 IST)

पुतिन का दावा, खारकीव में 3,000 से अधिक भारतीय छात्र बंधक, भारत ने फिर किया खंडन

पुतिन का दावा, खारकीव में 3,000 से अधिक भारतीय छात्र बंधक, भारत ने फिर किया खंडन - Putin says, more then 3000 indians held in Ukraine
मॉस्को/नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन के 'नव-नाज़ियों' ने खारकिव में रेलवे स्टेशन पर 3,000 से अधिक भारतीय विद्यार्थियों को बंधक बना लिया है और उन्हें यहीं स्टेशन पर रखा गया है। हालांकि भारत ने कहा है कि उन्हें विद्यार्थियों को बंधक बनाए जाने के बारे में ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
 
पुतिन ने रूसी सुरक्षा परिषद को बताया कि यूक्रेन के 'नव नाज़ी' विदेशी छात्रों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के सूमी में भी 576 भारतीयों को रोक रखा है।
 
पुतिन ने कहा कि वे विदेशी नागरिकों, युवाओं और यूक्रेन के कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले हजारों विद्यार्थियों को बंधक बना रहे हैं। उन्होंने खारकिव में रेलवे स्टेशन पर तीन हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को एक दिन से अधिक समय से बंधक बना रखा है, जिनमें सूमी शहर में बंधक बनाए गए 576 लोग भी शामिल हैं।
 
पुतिन के कहा कि नव नाजियों ने उन चीनी विद्यार्थियों पर भी गोलियां चलाई हैं, जो खारकिव छोड़ना चाहते थे। इनमें से दो घायल हैं। सैकड़ों विदेशी नागरिक इस जगह को छोड़कर जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं है। मूल से ये लोगों को बंदी बना रहे हैं, इन्हें छोड़ने में देरी कर रहे हैं या इन्हें पोलैंड के रास्ते से निकालने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सभी जोखिम भरे क्षेत्रों में से लेकर जा रहे हैं, जिनसे इनकी जान को खतरा है।
 
पुतिन ने कहा कि विदेशी नागरिकों, विद्यार्थियों को सुरक्षित क्षेत्रों में जाने का मौका मिले इसके लिए हमारी सेना ने सुरक्षित रास्तों को खोलकर रखा है, उन्हें परिवहन के साधन उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन ये राष्ट्रवादी ऐसा होने नहीं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर : कीव से पोलैंड जा रहे भारतीय छात्र को लगी गोली