1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. blast in Pakistan mosque, 46 dies

पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में बम ब्लास्ट, 46 की मौत, 50 जख्मी

Pakistan
पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट किया गया जिसमें कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।
 
एक बचाव अधिकारी ने बताया कि विस्फोट किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में उस वक्त हुआ जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। विस्फोट की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने फौरन नहीं ली है।
 
‘लेडी रीडिंग’ अस्पताल के मीडिया प्रबंधक आसिम खान ने बताया कि अब तक अस्पताल में 40 शव लाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 50 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
राजधानी शहर पेशावर के पुलिस अधिकारी एजाज़ अहसन ने बताया कि दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां तैनात पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि इसमें एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। गोलीबारी के बाद विस्फोट हुआ।
 
अगला लेख
यूक्रेन पर कब्जे के लिए क्या परमाणु हथियारों का उपयोग करेगा रूस ?