1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Putin may also attack Moldova

रूस का अगला निशाना हो सकता है यह देश, पुतिन ने बनाया लंबा प्लान...

रूस यूक्रेन युद्ध
मॉस्को। ऐसा नहीं लगता यूक्रेन से जंग खत्म होने के बाद भी रूस चुप नहीं रहने वाला है। बताया जा रहा है कि रूस का अगला निशाना माल्दोवा हो सकता है। इसके लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने काफी लंबा प्लान बनाया है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक, पुतिन के करीबी मित्र और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंके की अपने अधिकारियों से हो रही बातचीत का अंश लीक हो गया। इस बातचीत में कहा गया है कि रूस का अगला टारगेट पड़ोसी देश माल्दोवा होगा। 
 
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है लुकाशेंको रूस और यूक्रेन संकट को लेकर अपनी सुरक्षा परिषद के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। वे उस समय एक बैटल मैप के जरिए यूक्रेन में रूस के आक्रमण के रास्तों के बारे में बता रहे थे। इसी बीच, उनके मुंह से निकल गया कि रूस का अगला निशाना माल्दोवा हो सकता है। 
 
अलेक्जेंडर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मित्र हैं और यूक्रेन में हमले के दौरान बेलारूस रूस का साथ दे रहा है। उसने अपने सैनिक भी यूक्रेन में भेज रखे हैं। इसलिए बताया जा रहा है कि वे पुतिन की रणनीति को अच्छे से जानते हैं।
अगला लेख
Russia Ukraine War : यूक्रेनी पासपोर्ट ने बचाई 16 साल के किशोर की जान, पढ़िए रोंगटे खड़े करने वाली कहानी