1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. टॉप न्यूज़
  4. Russia warns of nuclear war

रूस की चेतावनी, तीसरा विश्व युद्ध परमाणु युद्ध होगा

रूस यूक्रेन युद्ध
मॉस्को। यूक्रेन पर हमले के बीच रूस ने चेतावनी दी है कि यदि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु युद्ध होगा। 
 
रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं लेने देंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि तीसरा युद्ध हुआ तो वह परमाणु युद्ध होगा। यदि ऐसा हुआ तो यह युद्ध महाविनाशकारी होगा। 
 
इस बीच, रूस ने कहा कि हम यूक्रेन से फिर बातचीत के लिए तैयार हैं। हालांकि यूक्रेन को लावरोव यह भी सलाह दी है कि वह अमेरिका का बहकावे में न आए। 
 
उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध सातवें दिन में पहुंच गया है। साथ रूसी हमले में यूक्रेन में चारों ओर तबाही ही तबाही नजर आ रही है। 
अगला लेख
Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन का दावा, युद्ध में 6000 रूसी सैनिकों को मार गिराया