सम्बंधित जानकारी
- मोदी के मंत्री बोले, 15 साल से सीएम हैं नीतीश, अब छोड़ देना चाहिए कुर्सी
- भाजपा के भीतर देवेन्द्र फडणवीस को बदलने की कवायद : शिवसेना
- दिल्ली में तीन बहनों की रहस्यमयी मौत, केजरीवाल सरकार ने दिए जांच के आदेश
- शिवसेना के एमएलसी ने मराठा आरक्षण के लिए अध्यादेश लाने की मांग की
- भाजपा की हिटलरशाही मुझे नहीं रोक सकती : हार्दिक पटेल
सीएम योगी से बोले केजरीवाल, ताजमहल की देखभाल नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे दीजिए
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि अगर उनकी सरकार ताज महल की देखभाल करने में सक्षम नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
केजरीवाल की यह तल्ख टिप्पणी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिए गए उस हलफनामे के बाद आई है जिसमें उसने कहा था कि इस स्मारक को केंद्र सरकार की विरासत को गोद लो योजना के तहत लाया जा सकता है।
इस योजना के तहत निजी व सार्वजनिक कंपनियों की सेवा विरासत स्मारकों की साफ सफाई और नागरिक सुविधाओं के लिए ली जा सकती है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'तब एक कंपनी को मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गोद लेने दीजिए? अगर भाजपा एक स्मारक का रखरखाव नहीं कर सकती, उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।' (भाषा)
