सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष को हटाएं राहुल : प्रकाश जावडेकर
- कठुआ गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, बार संगठनों को नोटिस
- छेड़छाड़ से बचने के लिए नाबालिग ने लगा दी चौथी मंजिल से छलांग
- एक साल से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा व्यक्ति फरार
- छह फुट ऊंची दीवार फांदकर सलमान से मिलने पहुंची नाबालिग...
जम्मू कश्मीर में नौंवी के छात्र ने 4 साल की मासूम से किया रेप का प्रयास
उधमपुर/जम्मू । जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने चार वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़का नौवीं कक्षा का छात्र है।
कल वह उधमपुर शहर में परिवार के यहां दूध की आपूर्ति करने गया था तब उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां पड़ोसियों को आता देख लड़का घटनास्थल से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़ित और आरोपी दोनों अलग धर्मों से हैं। (भाषा)
