सम्बंधित जानकारी
- पंजाब कांग्रेस संकट : नवजोत सिंह सिद्धू के बाद हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से की मुलाकात
- UP : सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- 40 लाख मुसलमानों की हत्या मौलवियों ने करवाई
- हुर्रियत के नेता सैयद अली शाह गिलानी का 92 साल की उम्र में निधन
- गाजियाबाद में बड़ा हादसा : करंट की चपेट में आने से 3 बच्ची समेत 5 की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
- कानपुर : छात्र को भारी पड़ा मोबाइल पर गेम खेलना, जालसाज के चक्कर में गंवा बैठा 5 लाख रुपए
41000 में बिक रही है यह भारतीय चारपाई, जानिए क्या है इसमें खास..
भारत में भले ही चारपाई का चलन आम हो लेकिन न्यूजीलैंड में इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। न्यूजीलैंड की एक वेबसाइट पर भारतीय चारपाई 41000 रुपए में बेची जा रही है।
मीडिया खबरों के अनुसार, वेबसाइट ने चारपाई की कीमत 800 डॉलर तय की है। यह भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 41000 रुपए होगी है।
ग्रामीण भारत में ग्रामीण भारत में आज भी इसका इस्तेमाल बहुतायत से होता है। लोग अकसर हाईवे किनारे बने ढाबों पर चारपाई पर बैठकर खाना खाते और थकान मिटाते देखे जा सकते हैं। भारत में आप अच्छी से अच्छी चारपाई 1000 रुपए में खरीदी जा सकती हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने वेबसाइट का स्क्रीनशॉट शेयर कर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि जरूर ये खटिया भारत से ही कम दाम पर मंगाई गई होगी। इसके लिए अब लोगों से अच्छी-खासी कीमत वसूली जा रही है।
दरअसल वेबसाइट ने चारपाई को विटेंज के नाम पर बेचने के लिए लिस्ट किया है। लोगों की इस चारपाई में दिलचस्पी हैरान करने वाली है।
