1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Controversial statement of MP Sakshi Maharaj

UP : सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- 40 लाख मुसलमानों की हत्या मौलवियों ने करवाई

Sakshi Maharaj
उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज की एक बार फिर से जुबान फिसल गई। उन्होंने 40 लाख मुसलमानों के कत्ल का आरोप मुस्लिम मौलवियों पर जड़ दिया है। वैसे तो साक्षी महाराज और विवादों का चोली-दामन का नाता रहा है, लेकिन इस बार उन्होंने यह कहकर सनसनी फैला दी कि 40 लाख मुसलमानों को मारने वाला RSS या हिन्दूवादी संगठन नहीं है, अपितु मुस्लिम मौलवी है, जिन्होंने कलमा पढ़कर हुसैन की हत्या करवा दी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

अपने बयानों से सुर्खियों बटोरने वाले सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान हुसैन के ताजिए निकालते हैं और कहते हैं कि हाय हुसैन हम न हुए, हाय हुसैन हम न हुए, इस तरह हुसैन को मारने वाले कौन थे? हुसैन का कत्ल तो कर्बला की धरती पर कुरान की आयतें पढ़-पढ़कर हुआ है।
साक्षी महाराज यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि यह लोग तालिबानी सोच के हैं, धरती के दुश्मन हैं, जो अफगानिस्तान से भागकर भारत आ गए। भगवान न करें कि ऐसी स्थिति हिन्दुस्तान में आ जाए, यदि ऐसा हुआ तो भागकर कहां जाएंगे, तब इनके पास मात्र समुद्र में डूब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा।
हिन्दुस्तान ठीक और आजाद रहे, इसके लिए उत्तर प्रदेश में योगी राज आवश्यक है, देश को स्वतंत्र रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बने रहें। साक्षीजी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब देखना होगा कि 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करने में कितनी मदद कर पाता है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
अगला लेख
क्या kerala में लगेगा सख्त Lockdown? संक्रमण फैलने की बड़ी वजह आई सामने