सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में 1 दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 6364 नए मामले आए, 198 लोगों की मौत
- श्रीलंका पुलिस ने ICC World Cup 2011 के फाइनल की मैच फिक्सिंग जांच बंद की
- महाराष्ट्र : पालघर में 5 लोगों की डूबने से मौत, जल प्रपात पर ले रहे थे सेल्फी
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक मजबूत, निफ्टी 10,600 अंक के पार
- मुंबई में मूसलधार बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया 'Orange Alert'
Weather updates : मुंबई में भारी बारिश का 'Red Alert', महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी
मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।
इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था।
शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों के बीच, मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।’
उन्होंने कहा, ‘4 जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।’
मुंबई हुआ तरबतर : मुंबई समेत महाराष्ट्र के कोंकण के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। मुंबई और उपनगरों के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हो रही है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के अधिकांश हिस्सों में 4 सेमी से 6 सेंटीमीटर बारिश हुई, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ और यातायात चरमरा गया।
कफ परेड, भूलाभाई देसाई रोड, वर्ली, दादर, परेल, चीरा बाजार, मस्जिद बंदर और आसपास के इलाके में तेज बारिश के कारण जल जमा होने की सूचना है।
उपनगरों में, अंधेरी सबवे पर जल होने से यातायात रूक गया और साथ ही बोरीवली, मलाड और जोगेश्वरी क्षेत्रों में वाहन की गति धीमी हो गई।मुलुंड, भांडुप और पवई में भी अच्छी बारिश हुई, लेकिन अभी तक सामान्य जीवन के किसी भी व्यवधान की कोई सूचना नहीं है। तस्वीरें : गिरीश श्रीवास्तव
