सम्बंधित जानकारी
- जियो प्लेटफॉर्म्स के 0.39 प्रतिशत शेयर लेगी इंटेल कैपिटल, निवेश 1895 करोड़ रुपए
- रुपए में जोरदार तेजी, 56 पैसे उछलकर 75.04 प्रति डॉलर पर हुआ बंद
- Covid 19 की वैक्सीन आने की उम्मीद से सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10,500 के पार
- Gmail भारत में हुआ डाउन, यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किए मजेदार मीम्स
- वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10,350 के पार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक मजबूत, निफ्टी 10,600 अंक के पार
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक मजबूत खुला।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 36,110.21 अंक के उच्चस्तर को छूने के बाद 204.90 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,048.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 75.80 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,627.50 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज ऑटो का शेयर 2 प्रतिशत के लाभ में था। एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में थे, वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में थे। (भाषा)
