1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. groom car hits baratis

दूल्हे की कार ने नाच रहे बारातियों को कुचला, कई गंभीर...(वीडियो)

groom car
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शादी की खुशियों उस वक्त मातम में बदल गई, जब दूल्हे की गाड़ी ने बारातियों को बुरी तरह से रौंद दिया। इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
घटना जांजगीर-चांपा के डभरा थाना क्षेत्र के जरतेला गांव की है। जहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में स्कॉर्पियो में दूल्हा, ड्राइवर और कुछ बच्चे सवार थे, तभी ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे-आगे चल रहे बारातियों को उसने रौंद दिया। बारातियों में महिलाएं, बच्चे और युवक थे जो नाचते-गाते जा रहे थे।
डभरा थाना के प्रभारी अजय शंकर ने बताया कि ड्राइवर ने जब डरकर गाड़ी को रिवर्स लिया, तब पीछे भी कुछ लोगों को टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज रायगढ़ के जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य लोग डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। घटना के बाद से दूल्हा और ड्राइवर फरार बताए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
अगला लेख
कोचीन शिपयार्ड में पोत में लगी आग, 5 की मौत