1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. grenade attack

कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड हमला, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

grenade attack
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बलों के 3 जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

 
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर को बारामूला शहर में खानपुरा पुल के समीप सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका। घायल सुरक्षाकर्मियों को एक अस्पताल ले जाया गया जबकि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।(भाषा)
अगला लेख
फिरोजाबाद में भूखंड में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका