सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
- इनामी आतंकी फयाज समेत 2 ढेर, उत्तरी कश्मीर का आखिरी इनामी आतंकी था फयाज
- यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश मार गिराया
- J&K : शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तोइबा के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर
- आगरा डकैती कांड: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत
कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मुनंद इलाके में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल को पूरी तरह से घेर रखा है, क्योंकि अभी भी एक या दो और आतंकी के छिपे होने की आशंका है।
खबरों के मुताबिक, आतंकी के मारे जाने की पुष्टि सेना के अधिकारी ने की है, लेकिन अभी उसकी पहचान को उजागर नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को अहरबल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। हालांकि देर शाम तक अहरबल इलाके में मुठभेड़ जारी थी।
