शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. indore-congress-leader-sadashiv-yadav-fake-wedding-card-cyber-fraud
Last Modified: सोमवार, 9 फ़रवरी 2026 (13:57 IST)

अपनी ही शादी का कार्ड देख उड़े नेताजी के होश! कहा- लिंक पर क्लिक किया तो होगी मुसीबत

Sadashiv Yadav News
Sadashiv Yadav Indore: इंदौर के सियासी गलियारों में इन दिनों एक 'शादी' के कार्ड ने खलबली मचा दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदाशिव यादव उस वक्त सन्न रह गए, जब उनके मोबाइल पर खुद की ही शादी का डिजिटल न्योता आ गया। 24 फरवरी की तारीख, बैंड-बाजा और बारात की पूरी तैयारी... बस दूल्हे राजा को ही खबर नहीं थी! लेकिन रुकिए, यह कोई मजाक नहीं बल्कि एक खतरनाक साइबर साजिश हो सकती है। 
 
इंदौर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव के नाम से वायरल हो रहे इस फर्जी कार्ड ने न सिर्फ नेताजी बल्कि सबको हैरान कर दिया है। इस न्योते में शादी की तारीख 24 फरवरी, 2026 दर्ज है। बताया जा रहा है कि कार्ड के साथ एक संदिग्ध लिंक भी भेजी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस लिंक पर क्लिक करने से फोन हैक हो सकता है या वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है।
सदाशिव यादव ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा है कि उनकी कोई शादी नहीं हो रही है। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों से कहा है कि कृपया इस निमंत्रण को सच न मानें और लिंक पर क्लिक न करें। इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस बीच, इंदौर पुलिस की साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
तरनतारन में लॉ कॉलेज के क्लास रूम में छात्रा की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली