सम्बंधित जानकारी
- Indore Metro कॉरिडोर पर ट्रॉली का हुआ ट्रायल, प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण
- 'रैली ऑफ द हाइलैंड्स' के चैम्पियन बने आदित्य और वीरेंद्र, डीन-गगन ने जीता पहला आईएनआरसी खिताब
- इंदौर में रेपिडो चालक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, Chat GPT की मदद से पीड़ित बच्ची पहुंची पुलिस तक
- इंदौर में लापता 13 वर्षीय नाबालिग की बर्बर हत्या, पलंग के अंदर इस हालत में मिला शव, कल हुआ था लापता
- वाह रे जीवनदाताओं! मरीज की मौत की खबर सुनकर अस्पताल भागे परिजन, डॉक्टरों ने फिर लगा दिया वेंटिलेटर
इंदौर मेट्रो परियोजना का प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Indore Metro Rail Project News : इंदौर मेट्रो परियोजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य द्वारा परियोजना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत प्रगति समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध प्रगति तथा प्रस्तावित परिचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधकीय पहलुओं का अवलोकन किया। प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं आधुनिक मेट्रो सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर मेट्रो के आगामी सेक्शनों को शीघ्र ही परिचालन हेतु तैयार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी ठेकेदारों एवं अधिकारियों को कार्यस्थलों पर उपस्थिति बढ़ाने तथा उपलब्ध मैनपावर का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गुणवत्ता का लिया जायजा
गुरुवार, 5 फरवरी को प्रबंध संचालक ने मालवीय नगर से स्टेशन SC-02 तक के खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर, अप्रोच मार्ग, यात्री सुविधाओं एवं फिनिशिंग कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रगति की समीक्षा
शुक्रवार, 6 फरवरी को विभिन्न मेट्रो पैकेज की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की गई। विशेष रूप से पैकेज IN-02, IN-03, IN-04, IN-05 तथा IN-07 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
प्रबंध संचालक ने भूमिगत एवं एलिवेटेड खंडों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति प्रदान करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
