मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Kailash Vijayvargiya came to watch RSS Shatak film
Last Updated : गुरुवार, 5 मार्च 2026 (16:23 IST)

RSS की ‘शतक’ फ़िल्म देखने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, सीट नहीं मिली तो नीचे बैठ गए

Kailash Vijayvargiya
भाजपा नेता इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। पहले वे भागीरथपुरा के दूषित जल कांड पर पत्रकार को अपशब्‍द बोलने की वजह से चर्चा में आए थे। हाल ही में विधानसभा में कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के साथ बहस की वजह से खबरों में थे। अब वे RSS की ‘शतक’ फ़िल्म की वजह से चर्चा में हैं।

दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को आरएसएस की ‘शतक’ फ़िल्म देखने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। लेकिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण सभागार में सीटें कम पड़ गईं। ऐसे में मंत्री विजयवर्गीय ने किसी विशेष व्यवस्था की मांग नहीं की और कार्यकर्ताओं के साथ ही नीचे बैठकर फ़िल्म देखी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का यह सादगीपूर्ण अंदाज़ कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सहज भाव से बैठकर पूरी फ़िल्म देखी और कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। फ़िल्म के माध्यम से संघ के 100 वर्षों की यात्रा और योगदान को दर्शाया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की और संघ के इतिहास व विचारों पर आधारित इस फ़िल्म की सराहना की।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
ये भी पढ़ें
Nagpur में रूह कंपा देने वाली वारदात, पोते ने फेंका रंग तो दादी ने खौलते पानी से नहलाया, CCTV देख दहल जाएगा दिल