गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Major operation by security forces against Naxalites in Gadchiroli
Last Modified: गढ़चिरौली (महाराष्टू) , शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026 (22:55 IST)

महाराष्टू के गढ़चिरौली में बड़ा एनकाउंटर, 25 लाख के इनामी समेत 7 नक्‍सली मुठभेड़ में ढेर

Big encounter in Gadchiroli Maharashtra
Big encounter in Gadchiroli Maharashtra : महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली प्रभाकर उर्फ लोकेटी चंदर राव समेत 7 माओवादी मारे गए। प्रभाकर उर्फ लोकेटी चंदर राव पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलरोधी अभियान में घायल होने के बाद ‘सी-60’ के जवान दीपक चिन्ना मदावी (38) इलाज के दौरान शहीद हो गए। उन्हें पहले इलाज के लिए हवाई मार्ग से भामरागड ले जाया गया था। एक अन्य घायल जवान जोगा मदावी को भी हवाई मार्ग से भामरागड ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक वे खतरे से बाहर हैं और उन्हें जल्द ही गढ़चिरौली लाया जाएगा।
खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली प्रभाकर उर्फ लोकेटी चंदर राव समेत 7 माओवादी मारे गए। प्रभाकर उर्फ लोकेटी चंदर राव पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। प्रभाकर उर्फ लोकेती चंद्र राव तेलंगाना के कामारेड्डी का रहने वाला था। प्रभाकर के अलावा, मारे गए दूसरे माओवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
नक्सलरोधी अभियान में घायल होने के बाद ‘सी-60’ के जवान दीपक चिन्ना मदावी (38) इलाज के दौरान शहीद हो गए। उन्हें पहले इलाज के लिए हवाई मार्ग से भामरागड ले जाया गया था। एक अन्य घायल जवान जोगा मदावी को भी हवाई मार्ग से भामरागड ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक वे खतरे से बाहर हैं और उन्हें जल्द ही गढ़चिरौली लाया जाएगा। पुलिस के मुता‍बिक, ये अभियान 3 दिन से जारी था।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को 3 नक्सलियों के शव बरामद हुए, जबकि शुक्रवार को 4 और शव बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। यह अभियान मंगलवार को गढ़चिरौली-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...