1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. sharad pawar statement on sunetra pawar deputy cm maharashtra

शरद पवार को नहीं पता, सुनेत्रा पवार बनेंगी डिप्टी सीएम, दोनों NCP के विलय पर दिया बड़ा बयान

Sharad Pawar on sunetra pawar deputy CM
Sharad Pawar news in hindi : महाराष्‍ट्र के दिग्गज नेता और अजित पवार के चाचा शरद पवार ने दावा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सुनेत्रा पवार राज्य की डिप्टी सीएम बनने जा रही है। ये फैसला उनकी पार्टी ने ही लिया होगा। उन्होंने दोनों एनसीपी के विलय को लेकर भी बड़ा बयान दिया। ALSO READ: सुनेत्रा पवार संभालेंगी अजित दादा की विरासत, होंगी महाराष्‍ट्र की पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री, कैसा रहा है उनका राजनीतिक करियर?
 
उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टियों के एक होने को लेकर चर्चा चल रही है। इस प्रक्रिया का नेतृत्व अजित पवार और जयंत पाटिल कर रहे थे। अब ये होगा या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। दोनों दल साथ आएं यही अजित की इच्छा थी।
 
जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवार के सदस्य के तौर पर उन्हें सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने के बारे में भरोसे में लिया गया था, तो NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अगर परिवार पर कोई विपदा आती है, तो परिवार एकजुट रहता है। परिवार में कोई समस्या नहीं है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि 17 जनवरी 2026 को, नगर निकाय चुनाव के नतीजों के ठीक एक दिन बाद एक बैठक हुई थी, जिसमें NCP-SCP प्रमुख शरद पवार और NCP प्रमुख -उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने चर्चा की। NCP-SCP नेताओं का दावा है कि यह NCP के दोनों गुटों के विलय पर आखिरी बैठक थी।
 
उल्लेखनीय है कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को दोपहर 2 बजे एनसीपी विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा। वे आज शाम 5 बजे राजभवन में उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। वे राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम होगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
हामिद अंसारी के बयान पर बवाल, गजनी को बताया भारतीय लुटेरा, भाजपा का पलटवार