दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज कई फ्लाट्स रद्द हैं। यात्री परेशान हैं। उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय एयरपोर्ट पर इंतजार करते हो चुका है। भारत में खामेनेई की मौत का विरोध रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हुआ। राजस्थान के अजमेर में शिया मुस्लिम महासभा ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया। आज एयर इंडिया ने 22 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। अब तक 50 फ्लाइट रद्द की गई हैं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने भी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स 2 मार्च की रात 11.59 बजे तक सस्पेंड की हैं।