शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. israel-strike-minab-school-57-children-killed-war-update
Last Modified: तेहरान , शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 (19:36 IST)

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

Israeli strike on Minab school
Israeli strike on Minab school: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने आज इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इजराइली वायुसेना द्वारा मिनाब स्थित एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए हमले में 57 स्कूली लड़कियों की मौत हो गई है। यह हमला उस वक्त हुआ जब स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे। मलबे से निकलती मासूमों की लाशों और बिखरी हुई किताबों ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। 

स्कूल पूरी तरह तबाह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इजराइली लड़ाकू विमानों ने होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर के एक व्यस्त इलाके में स्थित लड़कियों के एक स्कूल पर एक के बाद एक कई मिसाइलें दागीं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि स्कूल की इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया। हमले के वक्त बच्चे अपनी कक्षाओं में थे, जिसके कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
स्थानीय अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि अस्पताल में भर्ती कई बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में माता-पिता की चीखें साफ सुनाई दे रही हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने इस पर प्रारंभिक टिप्पणी करते हुए कहा है कि वे इन रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं। दूसरी ओर, इस हमले की ‍दुनियाभर में निंदा हो रही है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
CM धामी ने हल्द्वानी को दी 147 करोड़ से ज्‍यादा की सौगात, 154 करोड़ की पेयजल योजना का किया भूमि पूजन