सम्बंधित जानकारी
- CM धामी ने हल्द्वानी को दी 147 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 154 करोड़ की पेयजल योजना का किया भूमि पूजन
- तामली दशहरा मेला स्थल का होगा सौंदर्यीकरण और विकास, मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत किए 85.80 लाख रुपए
- CM Pushkar Singh Dhami ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता
- CM धामी ने चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ
- CM धामी बोले- दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
CM धामी का ऐलान, देश को बदनाम करने वालों को देवभूमि के लोग दिखाएंगे बाहर का रास्ता
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बहुत बड़ा टूलकिट, अर्बन नक्सल और व्यवस्था विरोधी गैंग है जो देश विरोधी काम करने में पीछे नहीं हटते हैं। एआइ समिट में सभी ने इसे देखा कि किस प्रकार से भारत को बदनाम करने के लिए प्रदर्शन करवाया गया। यह सब कुछ सोची-समझी रणनीति के तहत कराया गया। जब उत्तराखंड में लैंड जिहाद पर कार्रवाई होती, दंगा रोकने का कानून, मदरसा बोर्ड खत्म करने और समान नागरिक संहिता जैसे बनाए जाते हैं तो ऐसे लोगों को समस्या होती है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में स्टाफ की कमी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से दूरदराज के गांवों में विशेषज्ञ डाक्टरों के जरिए परामर्श सुविधा देने की दिशा में काम किए जा रहे हैं। उज्जवला योजना को लेकर सीएम ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी अपनी मां को चूल्हे के धुएं के बीच कठिन परिस्थितियों में भोजन बनाते हुए देखा है। इसलिए महिलाओं को होने वाली समस्या समझ सकते हैं। लेकिन उज्जवला योजना ने इस परेशानी का समाधान किया है।
