गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttarakhand CMs Jibe At Rahul Gandhi For Meeting Kotdwar Gym Owner
Last Modified: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 (16:13 IST)

CM Pushkar Singh Dhami ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता

pushkar dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मामला कोटद्वार के जिम ट्रेनर दीपक कुमार से जुड़ा है, जिन्होंने साम्प्रदायिक विवाद के दौरान एक मुस्लिम व्यापारी को भीड़ से बचाने का दावा किया था और खुद को मोहम्मद दीपक बताया था।
 
पौड़ी गढ़वाल में एक कार्यक्रम के दौरान धामी ने कहा कि कुछ दिन पहले आपके पड़ोस कोटद्वार में एक घटना हुई। कोई अपने नाम के आगे क्या लगाता है, इससे हमें क्या लेना-देना? लेकिन जैसे ही नाम के साथ मोहम्मद जुड़ा, कांग्रेस पार्टी के युवराज उन्हें अपने महल में बुलाकर इफ्तार पार्टी करने लगे। सोमवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में मोहम्मद दीपक से मुलाकात की। बताया गया कि दीपक ने एक दुकानदार का बचाव किया था। इसके बाद उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। 
 
इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने तंज कसते हुए कहा कि जब वह सिर्फ  दीपक  थे, तब कांग्रेस नेता ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जैसे ही नाम के साथ मोहम्मद जुड़ा, उन्हें इफ्तार पार्टी में बुला लिया गया।
 
 Edited by : Sudhir Sharma 
ये भी पढ़ें
CM योगी ने टोक्‍यो में Maglev Train में किया रोमांचकारी सफर, 600 KM प्रति घंटे से ज्‍यादा की है ट्रेन की रफ्तार