1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Hearing on Avimukteshwarananda's anticipatory bail plea tomorrow
Last Updated : गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 (13:36 IST)

क्या अविमुक्तेश्वरानंद को मिलेगी राहत? यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई

Hearing on Avimukteshwarananda's anticipatory bail plea tomorrow
Swami Avimukteshwarananda Saraswati : प्रयागराज से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत अर्जी पर कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह अर्जी झूंसी थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल की गई है।
मामले को कोर्ट नंबर 72 में फ्रेश कॉज लिस्ट में क्रम संख्या 142 पर सूचीबद्ध किया गया है। शुक्रवार, 27 फरवरी को इस प्रकरण पर सुनवाई निर्धारित है। सुनवाई जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ में होगी। इस मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि सुनवाई के दौरान कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले आदेश पर आगे की कानूनी प्रक्रिया निर्भर करती है।
शंकराचार्य और उनके शिष्य पर एक तथाकथित धर्मगुरु ने नाबालिगों के यौन शोषण का केस दर्ज कराया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
ये भी पढ़ें
वल्लभ भवन-विंध्याचल एवं सतपुड़ा में अधिकारियों-कर्मचारियों के आने-जाने के समय की CM डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मॉनिटरिंग