सम्बंधित जानकारी
- अहमदाबाद शिक्षा विभाग की अनोखी पहल, विद्यार्थियों के लिए तैयार की 'परीक्षा सहायक' पुस्तिका
- बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
- Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय
- CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, कक्षा 10 के लिए 2 बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू
- परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी के बड़े टिप्स: टेक्नोलॉजी से दोस्ती करें, मोबाइल की गुलामी छोड़ें
GSEB की परीक्षाएं आज से शुरू, शिक्षामंत्री प्रद्युम्न ने दी शुभकामनाएं, बताए सफलता के टिप्स
Gujarat State Education Board exams : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री प्रद्युम्न वाजा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह समय आपकी सालभर की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का फल पाने का है। उन्होंने छात्रों से इस पल को डर के बजाय उत्साह और सकारात्मकता के साथ स्वीकार करने का आह्वान किया है, क्योंकि यह परीक्षा उनके शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
इन परीक्षाओं में 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री प्रद्युम्न वाजा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह समय आपकी सालभर की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का फल पाने का है। उन्होंने छात्रों से इस पल को डर के बजाय उत्साह और सकारात्मकता के साथ स्वीकार करने का आह्वान किया।
ગુજરાત રાજ્યના ધોરણ ૧૦ અને ૧૨ માધ્યમિક અને ઉચ્ચતર માધ્યમિક બોર્ડની પરીક્ષા આપવા જઈ રહેલા તમામ વિદ્યાર્થીઓને હાર્દિક શુભેચ્છાઓ! ????
— Dr Pradyuman Vaja (@drpradyumanvaja) February 25, 2026
શાંતિથી, એકાગ્ર મનથી અને પૂર્ણ આત્મવિશ્વાસ સાથે પરીક્ષા આપો — આ જ ક્ષણો તમારા ઉજ્જવળ ભવિષ્યની પાયાની ઈંટ છે.#BoardExams#BestOfLuck#ExamTime pic.twitter.com/UkslUgUuna
शिक्षा मंत्री ने विशेष सलाह दी कि परीक्षा के दौरान मानसिक शांति और आत्मविश्वास बनाए रखना ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने संदेश दिया कि किसी भी प्रकार के तनाव में आए बिना, एकाग्र मन से उत्तर पुस्तिका लिखनी चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और ज्ञान पर पूरा भरोसा रखना आवश्यक है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि समय का सही प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से छात्र निश्चित रूप से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सकेंगे और अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे। शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और घर में परीक्षा के अनुकूल तनावमुक्त वातावरण बनाए रखें।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
