1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. gujarat traffic drive special campaign road safety

गुजरात में 15 दिन का विशेष ट्रैफिक अभियान: सख्त कार्रवाई, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा

Gujarat Traffic Drive
Gujarat Traffic Drive : गुजरात में बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य पुलिस तंत्र सक्रिय हो गया है। राज्य के पुलिस प्रमुख के आदेश के बाद कल से पूरे राज्य में 15 दिवसीय विशेष ट्रैफिक ड्राइव चलाई जाएगी। यह अभियान 25 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगा, जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोड/ओवर पैसेंजर वाहन, गलत दिशा में वाहन चलाना, नंबर प्लेट के बिना वाहन, काले शीशे वाले वाहन, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, अवैध LED लाइट लगाने वाले तथा सार्वजनिक सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 
राज्यभर के शहरों और हाईवे क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर नियमों के पालन को सुनिश्चित करेगी। पुलिस तंत्र का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना है।
 
वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
फिर बढ़ रहे हैं सोने - चांदी के दाम, क्या निवेश के लिए यह समय सही है?