सम्बंधित जानकारी
- पुर्तगाल में भारतीय दूतावास के सामने पाकिस्तानियों की कायराना हरकत, दूतावास ने ऐसे दिया जवाब
- आई लव यू यार... प्लीज उठ जाओ, शहीद सुरेंद्र कुमार की पत्नी की चीख से रूह कांप जाएगी
- राजस्थान भाजपा के पूर्व सांसद जौनपुरिया की 'दानवीरता', मुस्लिम नाम बताया तो छीन लिया कंबल
- आम जनता को राहत दिलाने वाली पत्रकारिता करें : डॉ. रावत
- भिवाड़ी फैक्ट्री में आग का तांडव: 7 मजदूर जिंदा जले, रेस्क्यू जारी
Rajasthan Viral Video : दादियों का धूम अवतार, बाइक पर मचाया धमाल
Rajasthaani Daadiyon Ka Jalwa : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा पहने 3 बुजुर्ग महिलाएं और एक बुजुर्ग पुरुष एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह तेजी से वायरल हो गया।
इस अनोखे नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
कुछ यूजर्स ने सड़क सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए चिंता भी जताई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग महिला बाइक चला रही है, जबकि पीछे बुजुर्ग पुरुष और दो अन्य महिलाएं बैठी हुई हैं। सभी ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहन रखी है। सड़क पर चलते इस दृश्य को देखकर राहगीर भी कुछ पल के लिए रूककर उनको देखते नजर आए। Edited by : Sudhir Sharmaअजमेर से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) February 26, 2026
राजस्थानी वेशभूषा में गुर्जर समाज की तीन बुजुर्ग महिलाएं और एक बुजुर्ग पुरुष एक ही बाइक पर सवार दिख रहे हैं।
बाइक चला रही महिला लहंगा-चुनरी में नजर आ रही है, जबकि पीछे बैठे बुजुर्ग बीड़ी सुलगाते दिखते हैं।#Ajmer pic.twitter.com/O3EqXwX0C2
