सम्बंधित जानकारी
- आई लव यू यार... प्लीज उठ जाओ, शहीद सुरेंद्र कुमार की पत्नी की चीख से रूह कांप जाएगी
- सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत
- IMF ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाईं, राहत कार्यक्रम के प्रति जोखिम को लेकर चेतावनी
- पोल खुलने के डर से घबराया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने बिलावल भु्ट्टो को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- अमेरिका में भीषण तूफान, 27 लोगों की मौत
पुर्तगाल में भारतीय दूतावास के सामने पाकिस्तानियों की कायराना हरकत, दूतावास ने ऐसे दिया जवाब
दुनियाभर में पाकिस्तानियों की कायरना हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन भारतीय भी उनका जमकर जवाब दे रहे हैं। दरअसल, अब पाकिस्तानी पुर्तगाल में भारतीय दूतावास के बाहर जमा हो गए। पाकिस्तान के लोग अब विदेशों में भारतीय दूतावासों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तानियों ने ऐसा ही एक प्रयास पुर्तगाल में भी किया है। यहां लिस्बन में भारतीय दूतावास के सामने पाकिस्तानियों ने कायराना विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। लेकिन भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने पाकिस्तानियों को करारा जवाब दे डाला।
पुर्तगाल में भारतीय दूतावास के बाहर पाकिस्तानियों के कायराना प्रदर्शन का जवाब भारतीय अधिकारियों ने खास अंदाज में दिया। यहां भारतीय दूतावास ने बिल्डिंग के ऊपर ऑपरेशन सिंदूर का एक पोस्टर लगाया। इस पोस्टर पर लिखा था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय अधिकारियों ने इस पोस्टर के माध्यम से पाकिस्तानियों को साफ चेतावनी भेजी है।Embassy of India @IndiainPortugal
— India in Portugal (@IndiainPortugal) May 18, 2025
responded firmly with Operation Sindoor to the cowardly protest organized by Pakistan near our Chancery building. We thank the Government of Portugal and Its police authorities for their support in ensuring the safety and security of the… pic.twitter.com/63s951jH1R
इस पूरी घटना को लेकर पुर्तगाल के भारतीय दूतावास ने X पर जानकारी साझा की है। दूतावास ने लिखा- "हमारे चांसरी भवन के पास पाकिस्तान द्वारा आयोजित कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का जवाब ऑपरशन सिंदूर के साथ दृढ़तापूर्वक दिया गया है। दूतावास की सुरक्षा करने में सहयोग के लिए पुर्तगाल सरकार और उसके पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद। भारत ऐसे उकसावे के कदमों से नहीं डरेगा। हमारा संकल्प अटल है।"
Edited By: Navin Rangiyal
Edited By: Navin Rangiyal
