1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bhiwadi rajasthan chemical factory fire
Last Modified: भिवाड़ी , सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (12:10 IST)

भिवाड़ी फैक्ट्री में आग का तांडव: 7 मजदूर जिंदा जले, रेस्क्यू जारी

fire in bhiwadi at chemical factory
Rajasthan News in Hindi : भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। कई दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
 
यह दर्दनाक  हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। ज्वलनशील सामान के कारण आग अंदर तेजी से फैल गई थी। इस वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया। इस वजह से लोगों को निकलने का समय नहीं मिला।
 
आग की सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया। घटनास्थल से 7 शव बरामद किए गए हैं। बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा है।
 
घटना के बाद लापता लोगों के परिजन जले हुए गोदाम के बाहर जमा हो गए। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Bhupen Bora resigns : चुनाव से पहले असम कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी