सम्बंधित जानकारी
- श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल लखनऊ रेफर
- अयोध्या में रामलला प्रतिष्ठा दिवस पर जानिए क्या रहेगा खास और कैसे होंगे आयोजन
- रामायण विश्वविद्यालय में 35 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा का अनावरण
- सरयू पर 5 लाख श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, पाएंगे पुण्य लाभ, मंदिरों में विशेष अर्चना
- महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की अनूठी पहल, आधुनिक के साथ वैदिक शिक्षा पर भी जोर
शंकराचार्य विवाद पर योगी के समर्थन में अयोध्या के GST कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह का इस्तीफा
प्रयागराज में माघ मेले के दौरान बढ़ते शंकराचार्य विवाद पर अब राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बाजार गर्म है। पहले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला लिया। अब अयोध्या से एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मीडिया खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश जीएसटी विभाग अयोध्या मंडल में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
#WATCH | Ayodhya, UP | On his resignation, Prashant Kumar Singh, GST Commissioner, Ayodhya, says, "In favour of the government and to oppose Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand, I have resigned. For the last 2 days, I was deeply hurt by his baseless allegations against our CM… pic.twitter.com/ajPjHErYIQ
— ANI (@ANI) January 27, 2026
उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर कहा कि सरकार के समर्थन में और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध में मैंने इस्तीफा दिया है। मैं पिछले 2 दिन से बहुत आहत था।
ये प्रशांत सिंह हैं, यूपी के अयोध्या में डिप्टी कमिश्नर (GST) हैं.
UGC में मोदी को उल्टा सीधा कहा जा रहा और शंकराचार्य योगी को भला बुरा कह रहे.
मोदी-योगी का अपमान प्रशांत सह न पाए, पीड़ा में थे, सो नहीं पा रहे थे. अब मोदी-योगी के समर्थन में इस्तीफा दे दिया.
प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ उनका अनर्गल प्रलाप मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। उत्तरप्रदेश सरकार से मुझे वेतन मिलता है, उसके प्रति मेरी कुछ नैतिक जिम्मेदारियां हैं।पत्नी से रोते हुए… pic.twitter.com/ZOsxu0MZbS
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) January 27, 2026
राजा भैया ने नहीं की मुलाकात
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सोमवार को माघ मेले में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे। माघ मेले के अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी प्रयागराज में मौजूद हैं, लेकिन राजा भैया उनसे मुलाकात करने नहीं पहुंचे। इसे लेकर धार्मिक और राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मेला क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल देखी गई। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रकार की सार्वजनिक प्रतिक्रिया या बयान नहीं दिया। माघ मेले के दौरान राजा भैया संत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की और कुछ समय शिविर परिसर में बिताया। जानकारी के अनुसार वे करीब आधे घंटे तक शिविर में मौजूद रहे। Edited by : Sudhir Sharma
