शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian troops fire at Pakistani drone in Jammu and Kashmir's Poonch district
Last Updated :जम्मू , रविवार, 1 मार्च 2026 (18:15 IST)

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

Indian troops fire at Pakistani drone in Jammu and Kashmir's Poonch district
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक चाल चली है। रविवार यानी 1 मार्च को तड़के डिगवार इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को देखते ही तुरंत जवाबी फायरिंग की। जिसे सेना ने दर्जनभर राउंड फायर कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

बता दें कि पाकिस्तानी ड्रोन लगभग सुबह 6 बजे भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ। जिसे सेना ने दर्जनभर राउंड फायर कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला लेकिन, पीओके की तरफ वापस चला गया।
यह घटनाक्रम सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि ड्रोन का इस्तेमाल अक्सर हथियार, नशीले पदार्थ या जासूसी के लिए होता है। पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन द्वारा कोई हथियार या प्रतिबंधित सामग्री न छोड़ी गई हो।
इसके अलावा पूरे पुंछ सेक्टर में निगरानी तेज कर दी गई है। सेना और सुरक्षाबल सतर्कता के साथ आने वाले परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं ताकि सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सके। बता दें कि पाकिस्तान एक मोर्चे पर अफगानिस्तान से युद्ध कर रहा है, तो दूसरी तरफ भारत में ड्रोन भेज रहा है। मौजूदा स्थिति के विपरित पाकिस्तानी सरकार अपनी जनता की भलाई छोड़ दूसरे देशों में नापाक हरकत कर रही है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा