सम्बंधित जानकारी
- एलओसी के साथ अब एलएसी पर भी माइनस में तापमान, क्या है जवानों का हाल
- कुपवाड़ा में LOC पर 2 आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
- श्रीनगर दरगाह में अशोक चिह्न तोड़ने पर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज, मामले में कूदे CM अब्दुल्ला
- कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई
- माता वैष्णो के दरबार में फारूक अब्दुल्ला, कहा- उम्मीद है दुआ कबूल होगी
kishtwar encounter : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर
किश्तवाड़ जिले के छात्ररू इलाके में रविवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक टॉप कमांडर को मार गिराया गया।
ऑफिशियल सूत्रों ने बताया कि पुलिस, 2 पैरा और सेना की जॉइंट टीम के साथ भीषण गोलीबारी में जैश ए मोहम्मद का एक टॉप कमांडर मारा गया। हालांकि, मारे गए आतंकवादी का शव अभी तक नहीं मिला है।
इस बीच ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है। जब यह स्टोरी फाइल की जा रही थी, तब इलाके में ऑपरेशन चल रहा था।
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर, सेना की व्हाइटनाइट कॉर्प्स ने लिखा, "व्हाइटनाइट कॉर्प्स की टुकड़ियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में किश्तवाड़ के पासेरकुट इलाके में आतंकवादियों से कॉन्टैक्ट किया। फायरिंग जारी है। सैनिकों ने इलाके को घेर लिया है। ऑपरेशन जारी है, पोस्ट में लिखा है। Edited by : Sudhir Sharma
