गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. at least 50 killed gunmen attack zamfara village northern nigeria violence
Last Modified: अबुजा , रविवार, 22 फ़रवरी 2026 (13:23 IST)

भीषण नरसंहार, बंदूकधारियों ने गांव पर बोला धावा, 50 से ज्यादा लोगों को उतारा मौत के घाट कई महिलाएं और बच्चे अगवा

Nigeria Massacre
उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के जमफारा राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चरमराने के बीच बंदूकधारियों ने एक गांव पर भीषण हमला कर दिया। इसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। हमलावरों ने न केवल गोलियां चलाईं, बल्कि घरों में आग भी लगा दी।  (Symbolic images)
मीडिया खबरों के मुताबिक यह हमला गुरुवार शाम को बुक्कुयूम क्षेत्र के तुंगन दुत्सी गांव में शुरू हुआ और शुक्रवार तड़के तक जारी रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने गांव को घेर लिया और जान बचाकर भाग रहे निवासियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को अगवा कर लिए जाने की भी खबर है।
 
नाइजीरिया में इन सशस्त्र समूहों को स्थानीय स्तर पर 'बैंडिट्स' (डाकू) कहा जाता है। हाल के महीनों में इन समूहों ने उत्तरी राज्यों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। यहां वे फिरौती के लिए सामूहिक हत्याएं और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
 जमफारा इस हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है। बार-बार होने वाले इन हमलों ने स्थानीय सुरक्षा बलों की क्षमताओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीण समुदायों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Sharad Pawar : शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, जानें अब कैसी है हालत