शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who is Shikhar Dhawan new Wife
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 22 फ़रवरी 2026 (11:18 IST)

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं गब्बर की नई दुल्हनिया

Shikhar Dhawan Wedding
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पार्टनर सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। शनिवार को एक निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए। संगीत समारोह की झलकियां साझा करने के बाद, धवन ने अब अपनी शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

कौन हैं शिखर धवन की पत्नी सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरिश नागरिक हैं और पेशेवर दुनिया में उनकी एक अलग पहचान है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उन्होंने आयरलैंड के 'लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' से स्नातक किया है और उनके पास मार्केटिंग व मैनेजमेंट की डिग्री भी है।
अपनी पढ़ाई कास्टलरॉय कॉलेज से पूरी करने के बाद, उन्होंने यूएई के अबू धाबी में 'नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन' में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि सोफी, शिखर धवन के व्यावसायिक उपक्रमों में भी उनका हाथ बटाती हैं। वह 'शिखर धवन फाउंडेशन' (गैर-लाभकारी संस्था) की प्रमुख हैं और 'Da One Sports' की सीओओ (COO) भी हैं।
 

शादी की तस्वीरों में दिखा 'गब्बर' का अंदाज

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए शिखर धवन ने कैप्शन में लिखा कि मिस्टर एंड मिसेज धवन।'  तस्वीरों में यह जोड़ा स्टेज पर हाथ जोड़कर खड़ा नजर आ रहा है। एक अन्य फोटो में दोनों पारंपरिक भांगड़ा करते दिख रहे हैं, वहीं एक दिल जीत लेने वाली तस्वीर में शिखर, सोफी की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
केरल की मासूम आलिन शेरिन अब्राहम के साथ ही कनाडा के क्रिकेटर का जिक्र, Mann Ki Baat में क्या बोले PM मोदी