Pakistan के हमले से बौखलाया अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों को बनाया निशाना, बदला लेने की धमकी
पाकिस्तानी एयरफोर्स ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पक्तिका और नांगरहार में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस हमले से अफगानिस्तान बौखला उठा। मीडिया खबरों के मुताबिक पाकिस्तान ने बरमल, अरगुन, खोगयानी, बहसूद और घनी खेल जिले में एयरस्ट्राइक की।
एफ-16 और जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया। इसमें एक मदरसे सहित कम से कम आठ स्थानों को निशाना बनाया गया। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, इन हमलों से दर्जनों लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान ने 23 से अधिक मौतों का अनुमान लगाया है।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये हमले बेकसूर नागरिकों पर किए गए और पाकिस्तानी सेना अपनी सुरक्षा कमजोरियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जवाबी कार्रवाई का अधिकार होने की बात कही और सही समय पर जवाब देने की चेतावनी दी। काबुल और कंधार में वरिष्ठ अधिकारियों ने हालात पर चर्चा के लिए आपात बैठकें बुलाई हैं, जहां आगे की रणनीति तय की जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma